Thursday, April 16, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरजनपद में पेट्रोल-डीजल की कोई कमी नहीं, अफवाहों से बचें : डीएम

जनपद में पेट्रोल-डीजल की कोई कमी नहीं, अफवाहों से बचें : डीएम


अम्बेडकर नगर। पेट्रोल-डीजल की कमी को लेकर फैल रही अफवाहों के बीच जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में प्रेस वार्ता कर स्थिति स्पष्ट की। उन्होंने कहा कि जनपद में ईंधन की पर्याप्त उपलब्धता है और कहीं भी आपूर्ति बाधित नहीं है। लोगों से पैनिक खरीदारी से बचने की अपील की गई है।

डीएम ने बताया कि जनपद में कुल 166 पेट्रोल पंप पूरी तरह संचालित हैं। पेट्रोल की औसत दैनिक खपत 369 किलोलीटर के सापेक्ष 850 किलोलीटर उपलब्ध है, जबकि डीजल की खपत 607 किलोलीटर के मुकाबले 1308 किलोलीटर स्टॉक मौजूद है। इससे स्पष्ट है कि जरूरत से अधिक ईंधन उपलब्ध है।

उन्होंने कहा कि ऑयल कंपनियों की क्रेडिट पॉलिसी के तहत पेट्रोल पंपों को नियमित आपूर्ति की जा रही है। साथ ही पेट्रोलियम कंपनियों के साथ समन्वय बनाकर निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है।

किसानों को आश्वस्त करते हुए डीएम ने कहा कि कृषि कार्यों के लिए पर्याप्त डीजल उपलब्ध रहेगा। सभी पेट्रोल पंपों पर लेखपाल और पुलिसकर्मियों की तैनाती की जा रही है, जिससे वास्तविक जरूरतमंदों को प्राथमिकता मिल सके। प्रशासनिक अधिकारी लगातार भ्रमण कर स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

जिलाधिकारी ने चेतावनी दी कि कालाबाजारी या अवैध भंडारण करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। किसी भी प्रकार की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

उन्होंने एलपीजी गैस की उपलब्धता को भी सामान्य बताते हुए कहा कि इसकी नियमित निगरानी की जा रही है। अंत में डीएम ने लोगों से अपील की कि अफवाहों पर ध्यान न दें और संयम बनाए रखें।

इस दौरान अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) रंजीत सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी एस.के. पांडे, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार वर्मा समेत अन्य अधिकारी व पत्रकार मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments