Friday, March 20, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरईद को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने टांडा में किया पैदल गश्त

ईद को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने टांडा में किया पैदल गश्त

अम्बेडकरनगर। ईद पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। इसी क्रम में जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला और पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर शंकर ने शुक्रवार को टांडा नगर क्षेत्र के प्रमुख स्थानों पर पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
पैदल गश्त के दौरान अधिकारियों ने स्थानीय लोगों से संवाद कर आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि ईद का त्योहार शांति और सद्भाव का प्रतीक है, जिसे सभी को मिलजुल कर मनाना चाहिए।
डीएम और एसपी ने बताया कि जनपद के सभी ईदगाहों, मस्जिदों और संवेदनशील स्थानों पर मजिस्ट्रेट, पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारियों की तैनाती कर दी गई है। इसके अलावा प्रमुख स्थानों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है, ताकि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न होने पाए।
अधिकारियों ने नागरिकों से अपील की कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस या प्रशासन को दें। उन्होंने भरोसा दिलाया कि प्रशासन की ओर से सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं, जिससे त्योहार शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments