Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यायूजीसी विषय समाप्त, बिल जिस स्वरूप में प्रस्तावित था, अब उस स्वरूप...

यूजीसी विषय समाप्त, बिल जिस स्वरूप में प्रस्तावित था, अब उस स्वरूप में नहीं आएगा: बृजभूषण


बोले – कोर्ट ने एक बडा विवाद टाल दिया नही तो समाज का तानाबाना बिगड जाता


अयोध्या। भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह शनिवार को अयोध्या पहुंचे। अयोध्या आगमन पर उन्होंने दशरथ गद्दी पहुंचकर महंत बृजमोहन दास के भाई श्याम जी ओझा को श्रद्धांजलि अर्पित की।

इसके पश्चात बृजभूषण शरण सिंह ने हनुमानगढ़ी पहुंचकर वरिष्ठ पुजारी हेमंत दास के साथ दर्शन-पूजन किया। पूजा-अर्चना के बाद उन्होंने मंदिर परिसर में कुछ समय बिताया।

इस दौरान मीडिया से बातचीत में उन्होंने यूजीसी से जुड़े विवाद पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय का उल्लेख करते हुए कहा कि सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी से यह तय है यूजीसी जिस स्वरूप में प्रस्तावित था, अब उस स्वरूप में नहीं आएगा। कहा कि कोर्ट ने एक बडा विवाद टाल दिया। नही तो समाज का तानाबाना बिगड जाता।



 

बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि वह हनुमानगढ़ी की पावन भूमि पर खड़े होकर यह बात कह रहे हैं कि खेल और शिक्षा समाज को जोड़ने का कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि हमारे विद्यालयों और खेल के मैदानों में हर वर्ग और हर जाति के लोग एक साथ आते हैं। एक साथ खेलते है। उन्होंने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि हनुमानगढ़ी में कुश्ती के दौरान कभी किसी की जाति नहीं पूछी जाती थी, खिलाड़ी केवल खिलाड़ी होता है। उन्होंने पहलवानों और खेल संस्कृति का उल्लेख करते हुए कहा कि खेल में पहचान मेहनत और प्रदर्शन से होती है, न कि जाति से।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments