Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यापूर्व सांसद धनंजय सिंह का नगर पंचायत कुमारगंज में हुआ भव्य स्वागत

पूर्व सांसद धनंजय सिंह का नगर पंचायत कुमारगंज में हुआ भव्य स्वागत


◆ सैकड़ो लोगों ने फूल मालाओं से स्वागत कर जिंदाबाद के लगाए नारे


अयोध्या। काफिले के साथ नगर पंचायत कुमारगंज पहुंचे पूर्व सांसद धनंजय सिंह का खंडासा मोड़ तिराहे पर सैकड़ो लोगों ने फूल मालाओं से स्वागत कर जिंदाबाद के नारे लगाए। बुधवार को पूर्व सांसद धनंजय सिंह समाजसेवी अमरनाथ तिवारी मानस के साथ गोसाईगंज के पूर्व विधायक इंद्र प्रताप तिवारी उर्फ खब्बू तिवारी के मां के निधन के बाद उनके आवास पर शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे थे। जहां से लौटते समय उनके दर्जनों वाहनों का काफिला नगर पंचायत कुमारगंज स्थित खंडासा मोड पर पहुंचा जहां पहले से मौजूद सैकड़ो लोगों ने उनका गर्म जोशी से स्वागत किया और फूल मालाओं से लाद दिया। उन्होंने मौजूद भीड़ में संभ्रांत लोगों से परिचय भी प्राप्त किया और सब के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। भीड़ में मौजूद लोगों ने युवा समाजसेवी अमरनाथ तिवारी उर्फ मानस का भी माल्यार्पण कर स्वागत किया। स्वागत करने वाले लोगों में प्रमुख रूप से नगर पंचायत कुमारगंज के रनर प्रत्याशी एवं बाजार मालिक विजय कुमार उपाध्याय उर्फ अग्गू पंडित, नरसिंह, युवा भाजपा नेता अजय विक्रम सिंह, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष पद प्रत्याशी भगवती सिंह, राघवेंद्र प्रताप सिंह विक्की, सभासद रवि सिंह, अनुपम सिंह, अमित मिश्रा, नीरज कौशल, संजय तिवारी, अमरीश पांडे, तेज बली पांडे, संतोष सिंह, डॉ रवि पांडे, ज्ञानेंद्र तिवारी, पवन कुमार अग्रहरि, राघवेंद्र प्रताप सिंह उर्फ सोनू सिंह, ओम प्रकाश सिंह सहित सैकड़ो लोग मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments