Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याजनसुनवाई ‘संभव’ में 18 शिकायतें प्राप्त, 11 का मौके पर समाधान

जनसुनवाई ‘संभव’ में 18 शिकायतें प्राप्त, 11 का मौके पर समाधान


◆ दामोदर धर्मशाला के दुकानदारों को कर वसूली में मिली राहत


अयोध्या। जनसामान्य की समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से नगर निगम कार्यालय में मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम संभव’ में कुल 18 प्रार्थनापत्र प्राप्त हुए। इनमें से 11 शिकायतों का महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी ने मौके पर ही समाधान कराया, जबकि शेष सात प्रकरण गली, नाली व सड़क निर्माण से संबंधित पाए गए, जिनकी जांच कर स्टीमेट तैयार कराने के निर्देश दिए गए।

जनसुनवाई के दौरान दामोदर धर्मशाला के दुकानदारों ने लगभग 3.20 लाख रुपये के बकाया गृहकर एवं जलकर को अधिक बताते हुए राहत की मांग की। इस पर महापौर ने मामले को संज्ञान में लेते हुए तत्काल कर वसूली पर रोक लगाने तथा पुनर्मूल्यांकन कर बकाया राशि चार किस्तों में जमा कराने की सुविधा प्रदान करने के निर्देश मुख्य कर निर्धारण अधिकारी को दिए।

बनवीरपुर निवासी घनश्याम सिंह की शिकायत पर क्षेत्र में जल निकासी की समस्या के समाधान के निर्देश संबंधित विभाग को दिए गए। महापौर ने स्वास्थ्य विभाग को मुख्य मार्गों के साथ-साथ कॉलोनियों व गलियों में नियमित एवं प्रभावी सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

जनसुनवाई में सड़क, नाली, गली निर्माण, मार्ग प्रकाश व्यवस्था, पेयजल आपूर्ति व सफाई से संबंधित शिकायतें प्रमुख रूप से सामने आईं, जिनके समयबद्ध निस्तारण का आश्वासन महापौर द्वारा दिया गया।

नगर आयुक्त जयेंद्र कुमार ने जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र से जुड़े मामलों की जांच कर शीघ्र निर्गत करने के निर्देश दिए। सहनवा से महोबारा के बीच सड़क मरम्मत, दशरथ कुंड पर बिजली कनेक्शन, चौक से बजाजा के बीच अतिक्रमण हटाने तथा दिल्ली दरवाजा क्षेत्र में पेयजल समस्या को लेकर भी निर्देश जारी किए गए।

इस अवसर पर अपर नगर आयुक्त डॉ. नागेंद्र नाथ, भारत भार्गव, सुमित कुमार, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आर.एम. शुक्ल, महाप्रबंधक जलकल सौरभ श्रीवास्तव, सहायक अभियंता भारत सिंह वर्मा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments