Friday, August 21, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरसंदिग्ध परिस्थितियों में गायब हुई दो चचेरी बहनों का पांच दिन बाद...

संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हुई दो चचेरी बहनों का पांच दिन बाद भी नहीं लगा सुराग

जलालपुर अम्बेडकरनगर। जैतपुर थाना क्षेत्र के एक गांव से गेहूं पिसाने गई दो नाबालिग चचेरी बहनें संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गईं। घटना को पांच दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस को उनका कोई सुराग नहीं मिल सका है, जिससे क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।
पीड़ित किशोरी की मां ने जैतपुर थाने में दी गई तहरीर में बताया कि उनकी 15 वर्षीय पुत्री और उसकी 12 वर्षीय चचेरी बहन बीते 5 जनवरी को घर से गेहूं लेकर आटा चक्की पर गई थीं, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटीं। परिजनों ने पहले स्वयं आसपास के गांवों और नात-रिश्तेदारों के यहां काफी खोजबीन की, लेकिन दोनों का कहीं पता नहीं चल सका।
तहरीर में महिला ने यह भी उल्लेख किया है कि तलाश के दौरान उनकी पुत्री की किताब में एक अज्ञात मोबाइल नंबर मिला है। इससे आशंका जताई जा रही है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने दोनों नाबालिग किशोरियों को बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा लिया है।
मामले को गंभीरता से लेते हुए जैतपुर पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस संबंध में जैतपुर थाना अध्यक्ष धीरेंद्र कुमार आजाद ने बताया कि अभी तक कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लगा है, लेकिन पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है और किशोरी बहनों की तलाश लगातार जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments