Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरई-रिक्शा की टक्कर से घायल छः वर्षीय बच्ची की मौत, परिवार में...

ई-रिक्शा की टक्कर से घायल छः वर्षीय बच्ची की मौत, परिवार में मचा कोहराम

जलालपुर अंबेडकरनगर। बीते तीन जनवरी को ई-रिक्शा की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हुई छः वर्षीय बच्ची ने रविवार को इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बच्ची के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मामला जलालपुर कोतवाली क्षेत्र के माधवपुर गांव का है। गांव निवासी ईश्वर चंद्र पुत्र राम बहादुर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि तीन जनवरी की दोपहर करीब ढाई बजे उनकी छः वर्षीय पुत्री अन्नू घर के बगल स्थित परचून की दुकान से खाने का सामान लेने गई थी। इसी दौरान विपक्षी अर्जुन पुत्र राजेंद्र गोस्वामी निवासी मरहरा, ई-रिक्शा लेकर शराब के नशे में दुल्हूपुर से कर्बला रोड होते हुए अपने घर की ओर जा रहा था।
आरोप है कि ई-रिक्शा चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए अन्नू को रिक्शे के अगले पहिए से जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद चालक ई-रिक्शा छोड़कर मौके से फरार हो गया। गंभीर चोट लगने से बच्ची कोमा में चली गई थी।
पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया था और बच्ची का इलाज निजी चिकित्सालय में चल रहा था। हालांकि रविवार को इलाज के दौरान बच्ची ने दम तोड़ दिया, जिससे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
इस संबंध में कोतवाली प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि बच्ची के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है, रिपोर्ट आने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments