Thursday, July 23, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरगेहूं पिसाने गई दो नाबालिक चचेरी बहनें लापता, चार दिन बाद भी...

गेहूं पिसाने गई दो नाबालिक चचेरी बहनें लापता, चार दिन बाद भी नहीं लगा सुराग

जलालपुर अम्बेडकरनगर। जैतपुर थाना क्षेत्र के एक गांव से गेहूं पिसाने गई दो नाबालिक चचेरी बहनें संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गईं। घटना को चार दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस को किशोरी बहनों का कोई सुराग नहीं मिल सका है। फिलहाल पुलिस दोनों की तलाश में जुटी हुई है।किशोरी की मां ने जैतपुर थाने में तहरीर देकर बताया कि उनकी 15 वर्षीय पुत्री और उसकी 12 वर्षीय चचेरी बहन बीते 5 जनवरी को घर से गेहूं लेकर आटा चक्की पर गई थीं, लेकिन देर शाम तक घर वापस नहीं लौटीं। परिजनों ने आसपास के गांवों और नात-रिश्तेदारों के यहां काफी खोजबीन की, मगर दोनों का कहीं पता नहीं चल सका।
तहरीर में महिला ने बताया कि तलाश के दौरान उनकी पुत्री की किताब में एक अज्ञात मोबाइल नंबर भी मिला है, जिससे आशंका जताई जा रही है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने दोनों नाबालिक किशोरियों को बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा लिया है।
मामले को गंभीरता से लेते हुए जैतपुर पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस संबंध में जैतपुर थाना अध्यक्ष धीरेंद्र कुमार आजाद ने बताया कि अभी तक कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लगा है, लेकिन पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है और किशोरी बहनों की तलाश लगातार जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments