◆ कार्यकर्ता पूरे अनुशासन व उत्साह के साथ करेंगे प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत – कमलेश मिश्र
अयोध्या। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के जिले में प्रथम आगमन को लेकर पार्टी संगठन ने व्यापक तैयारियां की हैं। उनका आगमन 12 जनवरी को आएंगे। प्रदेश अध्यक्ष राम मंदिर पहुंचकर दर्शन–पूजन करेंगे और हनुमानगढ़ी में महाबली हनुमान जी को शीश नवाएंगे।
प्रदेश अध्यक्ष हजारों गाडियों के काफिले के साथ जिले की सीमा में प्रवेश करेंगे। उनके स्वागत के लिए जिले की सीमा से लेकर हनुमानगढ़ी तक कुल 22 स्वागत प्वाइंट निर्धारित किए गए हैं। प्रत्येक प्वाइंट पर तोरण द्वार, शंख ध्वनि, पुष्प वर्षा और स्वस्ति वाचन के साथ उनका अभिनंदन किया जाएगा। स्वागत मार्ग पर मानव श्रृंखला बनाई जाएगी तथा हर प्वाइंट पर करीब पांच हजार कार्यकर्ताओं की उपस्थिति का लक्ष्य रखा गया है। काफिले में विभिन्न स्थानों से वाहनों की कतारें भी शामिल होती रहेंगी।
जिले की सीमा पर रामसनेही घाट पेट्रोल पंप, बीपी मवई, कूढ़ा सदात चौराहा, लोहिया पुल, महोली चौधरी चरण सिंह द्वार, मुबारक गंज चौराहा, रौनाही टोल प्लाजा, मगलसी, कोटसराय धर्मकांटा और त्रिमूर्ति होटल सहित कई स्थानों पर स्वागत प्वाइंट बनाए गए हैं। महानगर की सीमा पर सहादतगंज गरुड़ द्वार पर अंबेडकर नगर इकाई द्वारा स्वागत किया जाएगा।



