Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरशौच को गई किशोरी पर टॉर्च जलाने का आरोप, विरोध पर परिजनों...

शौच को गई किशोरी पर टॉर्च जलाने का आरोप, विरोध पर परिजनों से मारपीट, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा


जलालपुर अम्बेडकर नगर। जलालपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में शौच के लिए गई किशोरी पर टॉर्च जलाकर अभद्रता करने तथा शिकायत करने पर परिजनों से मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित पक्ष की तहरीर पर आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

पीड़िता के दादा द्वारा पुलिस को दी गई लिखित शिकायत के अनुसार, बीते शनिवार देर शाम किशोरी खेत में शौच करने गई थी। उसी दौरान गांव का ही निवासी अर्पित उर्फ नंदन डाकू वहां पहुंचा और किशोरी पर टॉर्च जलाने लगा। इसका विरोध करने पर किशोरी घर लौट आई और पूरी घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी।

मामले की शिकायत करने किशोरी की दादी आरोपी के घर पहुंची, जहां आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए किशोरी की दादी समेत अन्य परिजनों के साथ मारपीट शुरू कर दी। घटना से आक्रोशित परिजनों ने उसी रात कोतवाली पहुंचकर आरोपी के विरुद्ध लिखित तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की।

इस संबंध में जलालपुर कोतवाल संतोष कुमार सिंह ने बताया कि किशोरी के परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है तथा मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments