Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरनाबालिग छात्रा का शव संदिग्ध हालात में मिला, 18 दिनों से थी...

नाबालिग छात्रा का शव संदिग्ध हालात में मिला, 18 दिनों से थी लापता

आलापुर, अम्बेडकरनगर। थाना राजेसुल्तानपुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चोरमरा पदुमपुर नसीरुद्दीन पट्टी में किशोरी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। 17 वर्षीय किशोरी का शव घर से करीब सौ मीटर दूर जल जीवन मिशन के तहत बनी पानी की टंकी के पीछे झाड़ियों में पड़ा मिला। मृतका बीते 18 दिनों से लापता थी।

मृतका की पहचान राधेश्याम विश्वकर्मा की पुत्री स्नेहा के रूप में हुई है। वह कक्षा 11 की छात्रा थी और पंडित दीन दयाल उपाध्याय राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय, तेंदुआईकला में अध्ययनरत थी। किशोरी के लापता होने की गुमशुदगी बीते आठ दिसम्बर को थाना राजेसुल्तानपुर में दर्ज कराई गई थी, तभी से पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी।

शनिवार दोपहर कुछ स्थानीय लड़कों ने पानी की टंकी के पीछे झाड़ियों में शव देखा, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कराई, जिस पर मृतका की मां ने शव की पहचान अपनी पुत्री स्नेहा के रूप में की।
घटना की सूचना पर थानाध्यक्ष राजेसुल्तानपुर अक्षय कुमार पटेल, थानाध्यक्ष जहांगीरगंज अजय प्रताप यादव, क्षेत्राधिकारी आलापुर तथा अपर पुलिस अधीक्षक श्यामदेव मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके साथ ही फॉरेंसिक टीम और एसओजी टीम के सदस्य विनोद कुमार व अमित तिवारी ने मौके पर पहुंचकर बारीकी से जांच-पड़ताल की और अहम नमूने एकत्र किए।

मृतका चार भाई-बहनों में सबसे बड़ी थी। उसके दो छोटे भाई और एक बहन हैं, जो मां के साथ गांव में रहते हैं, जबकि पिता रोजी-रोटी के सिलसिले में गुजरात में रहते हैं। बेटी का शव मिलने के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

क्षेत्राधिकारी आलापुर ने बताया कि मामले के खुलासे के लिए पुलिस की टीम गठित कर दी गई है। जल्द ही घटना का अनावरण किया जाएगा और दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments