बसखारी अंबेडकर नगर। अपहृता किशोरी की कुशलता पूर्वक बरामदगी के साथ बसखारी पुलिस ने बुधवार को आरोपी युवक को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया। जहां से उसे जेल भेज दिया है। बसखारी पुलिस को यह सफलता राष्ट्रीय राजमार्ग 233 पर तेंदुआ मोड के निकट बुधवार की दोपहर को मुखबिर के द्वारा मिली सूचना के आधार पर प्राप्त हुई। बीते 3 दिसंबर को बसखारी थाना क्षेत्र के कसदहा स्थित रिश्तेदारी मे आयी किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गई थी। मामले में युवती की मां के प्रार्थना पत्र पर बसखारी पुलिस ने आरोपी सनी देओल उर्फ शनिदेव पुत्र लालमन निवासी देहुला गोसाई थाना अतरौलिया जनपद अंबेडकर नगर के विरुद्ध अपहरण का मुकदमा पंजीकृत कर युवती की कुशलता पूर्वक बरामदगी के साथ आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी हुई थी। मामले में सोमवार को बसखारी पुलिस ने किशोरी को डोडो तिराहे से बरामद कर कलम बंद बयान व मेडिकल परीक्षण के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया था। अपहृता किशोरी के बयान के बाद बसखारी पुलिस ने धाराओं में बढ़ोतरी करते हुए 137 (2)/37/351(3)/64(1)व 5/6 पास्को एक्ट के वांछित आरोपी सनी देओल को राष्ट्रीय राजमार्ग 233 के तेंदुआ मोड़ से गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। इस मामले में थाना अध्यक्ष सुनील कुमार पांडे ने बताया कि किशोरी के बयान के आधार पर धाराओं में बढ़ोतरी करते हुए मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।