Tuesday, August 18, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याभाजपा कार्यालय सिविल लाइंस का घेराव करेंगे कांग्रेसी

भाजपा कार्यालय सिविल लाइंस का घेराव करेंगे कांग्रेसी


अयोध्या। केंद्र की मोदी सरकार पर राजनीतिक प्रतिशोध की भावना से कार्रवाई करने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस कमेटी अयोध्या ने विरोध प्रदर्शन का ऐलान किया है। इसी क्रम में कांग्रेस कार्यकर्ता सिविल लाइंस स्थित भाजपा कार्यालय का घेराव करेंगे।

जिला कांग्रेस प्रवक्ता शीतला पाठक ने बताया कि पिछले एक दशक से कांग्रेस पार्टी और उसके नेताओं के खिलाफ लगातार गैरकानूनी कार्यवाहियां की जा रही हैं। हाल ही में यंग इंडियन प्रकरण में न्यायालय के निर्णय के बाद सरकार की मंशा उजागर हो गई है। कांग्रेस पार्टी सत्य और लोकतंत्र की रक्षा के लिए मजबूती से खड़ी है और इसी के तहत यह विरोध कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि 18 दिसंबर को दोपहर 12 बजे सभी कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता पुष्पराज चौराहे स्थित बिजली दफ्तर पर एकत्र होंगे, जहां से भाजपा कार्यालय सिविल लाइंस के घेराव के लिए प्रस्थान किया जाएगा।

जिला अध्यक्ष चेतनारायण सिंह और महानगर अध्यक्ष सुनील कृष्ण गौतम ने जिला और महानगर के अंतर्गत आने वाले सभी कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को उपस्थित होने का निर्देश दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments