Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरनगर के अर्बन हेल्थ सेंटर का दो सदस्यीय टीम ने किया निरीक्षण,...

नगर के अर्बन हेल्थ सेंटर का दो सदस्यीय टीम ने किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं की हुई गहन जांच

जलालपुर, अम्बेडकरनगर। जलालपुर नगर के दलाल टोला में संचालित अर्बन हेल्थ सेंटर का रविवार दोपहर दो सदस्यीय जांच टीम द्वारा निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य केंद्र में उपलब्ध सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं की गुणवत्ता की बारीकी से जांच की गई।

जांच टीम में शामिल डॉक्टर सुशील एवं अवनीश कुमार ने हेल्थ सेंटर में बारी-बारी से विभिन्न व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान अग्निशमन यंत्र की उपलब्धता व उसकी स्थिति, दवाओं का स्टॉक, मरीजों के लिए पेयजल व्यवस्था, साफ-सफाई सहित अन्य आवश्यक संसाधनों की जांच की गई। टीम ने स्वास्थ्य केंद्र पर मौजूद कर्मचारियों से भी आवश्यक जानकारी प्राप्त की और अभिलेखों का अवलोकन किया।

निरीक्षण के बाद डॉक्टर सुशील ने बताया कि अर्बन हेल्थ सेंटर में की गई जांच की विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर शासन को भेजी जाएगी। रिपोर्ट के आधार पर आगे आवश्यक दिशा-निर्देश एवं कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता है, इसके लिए समय-समय पर ऐसे निरीक्षण किए जा रहे हैं।

निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य केंद्र परिसर में मौजूद व्यवस्थाओं को परखने के साथ ही आवश्यक सुधार बिंदुओं पर भी ध्यान दिया गया, ताकि नगर क्षेत्र के लोगों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित की जा सकें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments