Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरपति ने पत्नी को प्रेमी के साथ किया विदा, गांव का ही...

पति ने पत्नी को प्रेमी के साथ किया विदा, गांव का ही रहने वाला था महिला का प्रेमी


जलालपुर, अंबेडकर नगर। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में प्रेम प्रसंग का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां दो बच्चों की मां को अपने पड़ोसी से प्रेम हो गया, जिसके बाद विवाद इतना बढ़ा कि पति ने स्टांप पेपर पर लिखापढ़ी करके पत्नी को उसके प्रेमी के साथ विदा कर दिया। पूरा मामला शुक्रवार को क्षेत्र में दिनभर चर्चा का विषय बना रहा।

सूत्रों के अनुसार, गांव निवासी युवक की शादी करीब 12 वर्ष पूर्व आजमगढ़ जनपद की एक युवती से हिन्दू रीति-रिवाज से हुई थी। पति-पत्नी के एक पुत्र और एक पुत्री हैं। बताया जाता है कि पिछले दो वर्षों से महिला का अपने पड़ोसी युवक के साथ प्रेम संबंध चल रहा था, जिसकी भनक परिजनों को हाल ही में लगी।

जब महिला ने प्रेमी के साथ जाने का दबाव बनाया तो घर में मामला खुलकर सामने आ गया। परिजनों और ग्रामीणों ने काफी समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह अपने निर्णय पर अडिग रही। विवाद बढ़ने पर परिजन महिला को लेकर जलालपुर कोतवाली पहुंचे। पुलिस ने भी समझाने की कोशिश की, मगर महिला अपने प्रेमी के साथ ही रहने की जिद पर कायम रही।

स्थिति को देखते हुए पति और उसके परिवार ने सामाजिक विवाद से बचने के लिए स्टांप पेपर पर आपसी सहमति से लिखापढ़ी की। इसके बाद महिला को पड़ोसी प्रेमी के साथ विदा कर दिया गया, जबकि दोनों बच्चे पति के साथ ही रहेंगे। कोतवाल संतोष कुमार सिंह ने बताया कि मामला पूरी तरह पारिवारिक है और दोनों पक्ष ने आपसी सहमति से निपटारा किया है। पुलिस की इसमें कोई दखल नहीं रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments