Tuesday, July 21, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्या14 दिसम्बर को होगी भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा

14 दिसम्बर को होगी भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा


अयोध्या। भारतीय जनता पार्टी को नया प्रदेश अध्यक्ष मिल जाएगा। प्रदेश चुनाव अधिकारी ने पत्र जारी करते हुए सांगठनिक प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव की घोषणा की है। पत्र के अनुसार 12 दिसम्बर को प्रदेश परिषद सदस्य की सूची प्रकाशन, प्रदेश व राष्ट्रीय परिषद सदस्यों के चुनाव कार्यक्रम का प्रगटीकरण, 13 दिसम्बर को प्रदेश अध्यक्ष चुनाव नामांकन व राष्ट्रीय परिषद के सदस्यों का नामांकन प्रदेश भाजपा कार्यालय पर होगा। उसी दिन नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। तथा शाम पांच बजे तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। 14 दिसम्बर को प्रदेश अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय परिषद के सदस्यों की आधिकारिक घोषणा की जाएगी। यदि आवश्यक हुआ तो मतदान कराया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments