Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यानर्सिंग छात्रा का शव हॉस्टल में फंदे से लटका मिला

नर्सिंग छात्रा का शव हॉस्टल में फंदे से लटका मिला


◆ परिजनों ने मामले में नहीं दी है पुलिस को कोई शिकायत


◆  पुलिस को मौके पर नहीं मिला है कोई सुसाईड नोट


अयोध्या। थाना कैंट क्षेत्र स्थित झुनझुनवाला नर्सिंग इंस्टीट्यूट के गर्ल्स हॉस्टल में नर्सिंग की छात्रा का शव सोमवार को फंदे से लटका हुआ मिला। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस को मौके पर कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, हालांकि छात्रा की एक डायरी बरामद हुई है, जिसमें उसने अपनी बीमारी का जिक्र किया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों की स्पष्ट जानकारी हो सकेगी।
पुलिस के अनुसार, मृतका की पहचान सुषमा सिंह, पुत्री सुरजीत सिंह, निवासी चांदपुर वजीरगंज, जिला गोण्डा के रूप में हुई है। सोमवार सुबह वह संस्थान में सामान्य रूप से क्लास के लिए गई थी, लेकिन दोपहर करीब डेढ़ बजे तबीयत खराब होने की बात कहकर छुट्टी लेकर हॉस्टल लौट आई। करीब साढ़े तीन बजे जब उसकी रूम पार्टनर और अन्य छात्राएं हॉस्टल पहुंचीं तो उन्होंने सुषमा को फंदे पर लटका हुआ पाया। इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई।
एसओ कैंट संदीप सिंह के अनुसार, प्रारंभिक जांच में कोई सुसाइड नोट नहीं मिला, लेकिन छात्रा की डायरी में उसने अपनी स्वास्थ्य संबंधित समस्या का जिक्र किया है। परिजनों ने भी बताया कि वह साइकोलॉजिकल एंग्जायटी से जूझ रही थी और 24 तारीख को मेदांता में उसका डॉक्टर से दिखाने का अपॉइंटमेंट भी था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments