Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरअन्नपूर्णा भवनों का निर्माण 28 फ़रवरी तक हर हाल में करें पूरा:...

अन्नपूर्णा भवनों का निर्माण 28 फ़रवरी तक हर हाल में करें पूरा: जिलाधिकारी


अंबेडकर नगर। जनपद में खाद्य एवं रसद विभाग के तहत प्रस्तावित 32 अन्नपूर्णा भवनों के निर्माण कार्य में तेजी लाने के उद्देश्य से गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में संबंधित ग्राम पंचायतों के प्रधान, पंचायत सचिव, जिला पूर्ति अधिकारी और समस्त पूर्ति निरीक्षक उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि ग्राम पंचायतों में अन्नपूर्णा भवनों का निर्माण कार्य तत्काल प्रभाव से प्रारंभ कराया जाए। उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि सभी भवनों को आगामी 28 फरवरी तक हर हाल में पूर्ण कर लिया जाए।

जिन ग्राम पंचायतों में भूमि से संबंधित विवाद या रुकावटें हैं, वहां जिलाधिकारी ने संबंधित उपजिलाधिकारियों को निर्देशित किया कि ऐसे मामलों का तत्काल निस्तारण किया जाए ताकि निर्माण कार्य में बाधा न आए।

उन्होंने निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर विशेष जोर देते हुए कहा कि भवनों का निर्माण निर्धारित मानकों के अनुरूप और समयबद्ध तरीके से होना चाहिए। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि लापरवाही पाए जाने पर जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments