Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यापीएम मोदी के रोड शो के दौरान स्वयं सहायता समूह की महिलाएं...

पीएम मोदी के रोड शो के दौरान स्वयं सहायता समूह की महिलाएं करेंगी स्वागत


◆ साकेत महाविद्यालय से राम मंदिर तक रहेगा रोड शो


◆ आठ जोन में बांटा गया एरिया, लगी अफसरों की ड्यूटी


अयोध्या। आगामी 25 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या आएंगे और राम मंदिर के शिखर पर भगवा ध्वज फहराकर ऐतिहासिक ध्वजारोहण समारोह का शुभारंभ करेंगे। उनका अयोध्या एयरपोर्ट से साकेत महाविद्यालय तक हेलीकॉप्टर से पहुंचना प्रस्तावित है। इसी क्रम में साकेत महाविद्यालय से श्री रामजन्मभूमि मंदिर तकरोड शो भी आयोजित होगा। प्रधानमंत्री के रोड शो मार्ग को आठ जोन में विभाजित किया गया है। प्रत्येक जोन में स्वयं सहायता समूह की महिलाएं पारंपरिक तरीके से थाली, आरती, फूल-माला और नमस्कार मुद्रा के साथ मोदी का स्वागत करेंगी।
प्रशासन ने इसके लिए अलग-अलग समाजों और समूहों की महिलाओं को जिम्मेदारी सौंपी है। जोनवार व्यवस्था इस प्रकार है। जोन-1 (एलएचएस) में एसडीएम श्रेया की निगरानी में 150 महिलाएं, जोन-2 (पीएचसी चक्रतीर्थ के पास) में एसडीएम गजेंद्र सिंह की देखरेख में 200 महिलाएं, जोन-3 में निषाद समाज की 300 महिलाएं, जोन-4 (अरुंधती पार्किंग के पास) में सबसे बड़ी टोली -1200 महिलाएं, जोन-5 (सारा इंटरप्राइजेज प्लॉट) पर 300 महिलाएं,जोन-6 (दर्शन सेल) पर 1000 महिलाएं, जोन-7 (यूसुफ आरा मशीन) पर 300 महिलाएं व जोन-8 (खटीक समाज की भूमि) पर 1500 महिलाएं अपने-अपने स्थान पर तैनात रहेंगी। जोनवार जिम्मेदारी भी तय कर दी गई है। जोन 1-2 की जिम्मेदारी डीडीओ, जोन 3-4 की डीआईओएस, जोन 5-6 की बीएसए एवं डीपीओ तथा जोन 7-8 की जिम्मेदारी डीपीआरओ को सौंपी गई है। सभी अधिकारी लगातार रिहर्सल और तैयारियों की मॉनिटरिंग कर रहे हैं।


इन जगहों पर होगा सांस्कृतिक आयोजन


रोड शो के साथ-साथ पूरे मार्ग पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की झलक भी देखने को मिलेगी। संस्कृति विभाग और प्रशासन ने विभिन्न स्थानों पर प्रदेश के अलग-अलग अंचलों के प्रसिद्ध लोक नृत्य और प्रस्तुतियां आयोजित की हैं। प्रमुख प्रस्तुतियां इस प्रकार हैं। साकेत गेट पर नमस्कार मुद्रा, साकेत गेट के सामने संस्कृत महाविद्यालय के छात्र स्वस्तिवाचन करेंगे। रोबोट रेस्टोरेंट के सामने मथुरा के उमाशंकर देसला मयूर लोकनृत्य प्रस्तुत करेंगे। पीएचसी चक्रतीर्थ पर महिला समूह नमस्कार मुद्रा, साकेत महाविद्यालय के पूर्वी बाउंड्री की तरफ झांसी के निशांत सिंह भदौरिया राई लोकनृत्य दिखाएंगे। हरजेश पेट्रोल पंप के बाई तरफ अमित कुमार की ओर से फरवाही लोकनृत्य, मौर्य समाज की भूमि पर महिलाएं नमस्कार मुद्रा, बृहस्पति कुंड के बगल अयोध्या की सुमन यादव बधावा लोकनृत्य, सारा इंटरप्राइजेज के बगल लखनऊ की सौम्या गौतम अवधी लोकनृत्य, खटीक समाज की भूमि पर सोनभद्र के कतवारू करमा का लोकनृत्य, गेट नंबर ग्यारह के सामने प्रयागराज की स वर्तिका सिंह देढ़िया लोकनृत्य व यूसुफ आरा मशीन से पहले नमस्कार मुद्रा प्रस्तुत की जाएगी।
———-

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments