Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यावोटर लिस्ट अपडेड के नाम पर चल रहा ठगी का खेल ,...

वोटर लिस्ट अपडेड के नाम पर चल रहा ठगी का खेल , सजगता से ही बचाव संभव 


@ बिपिन सिंह


पूरा बाजार (अयोध्या): अयोध्या विधान सभा 275 के बूथ संख्या 321 से 400 के सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी /खण्ड विकास अधिकारी पूरा बाजार अनुराग सिंह ने देवगढ़ बूथ नं० 394 का औचक निरीक्षण कर वहाँ मौजूद मतदाताओं से अपील करते हुए बताया कि आज कथित साइबर ठगी का एक नया तरीका निकाल कर लोगों का धन निकाला जा रहा है , जिसमें चंद कथित साइबर ठग वोटर लिस्ट में नाम अपडेट कराने और वोटर कार्ड का आधार से लिंक करने के बहाने ओटीपी ( वन टाइप पासवर्ड) ले रहे हैं | जिसके चलते बैंक खाते खाली हो रहे हैं । श्री सिंह ने बताया कि प्रशासन जल्द ही साइबर ठगी के गोरखधंधे में लिप्त लोगों को गिरफ्तार कर जेल के सींखचों के पीछे ठूंश देगी ।
सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी श्री सिंह ने कहा कि गणना प्रपत्र भरवाने में ओटीपी या एंड्राइट एप्लीकेशन पैकेज (एपीके) फाइल डाउनलोड करने की कोई आवश्यकता नहीं है ।
उन्होंने बताया कि सिर्फ और सिर्फ सजग रहने की आवश्यकता है । उन्होंने बताया कि हमने 80 बूथों पर तैनात सभी बूथ लेबल अधिकारियों व कर्मचारियों को चेतावनी देते हुए बताया कि सभी तक यह सूचना दे दी जाए कि किसी की फोन पर मांगी गई व्यक्तिगत जानकारी और ओटीपी सांझा न करें ।
सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी/खण्ड विकास अधिकारी अनुराग सिंह ने बताया कि ग्राम पंचायत सचिव , पंचायत सहायक , रोजगार सेवक एवं संबन्धित ग्राम प्रधानों की एक निगरानी समिति बनाई है जो मतदाताओं को एसआईआर के सम्बन्ध में किसी भी प्रकार की जानकारी प्राप्त करने हेतु विकास खण्ड स्तरीय ‘कन्ट्रोल रुम ‘ स्थापित किया गया है जिसके माध्यम से मोबाइल नंबर 7275797770 , 9648514000 , 9454465336 एवं 7355310351पर संपर्क कर पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं ।
निरीक्षण के दौरान देवगढ़ की बीएल ओ रंजीता वर्मा एवं पंचायत सहायक कु०शशि ने बताया कि उन्होंने 4 नवंबर से प्रत्येक घरों में जा जा कर फार्म बांटें गए हैं जिसमें अधिकतर लोग फार्म भर कर जमा कर दिया है । उन्होंने बताया कि यह अभियान 4 दिसंबर तक चलेगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments