Tuesday, July 21, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याचोरी गई लाइसेंसी बंदूक व कारतूस बरामद, ई-रिक्शा चालक सहित दो गिरफ्तार

चोरी गई लाइसेंसी बंदूक व कारतूस बरामद, ई-रिक्शा चालक सहित दो गिरफ्तार


कोतवाली अयोध्या पुलिस की बड़ी सफलता, चोरी में प्रयुक्त रिक्शा भी किया गया जब्त


अयोध्या पुलिस ने चोरी का खुलासा करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों के कब्जे से चोरी गई लाइसेंसी गन (SBBL), दो बंदूक के लाइसेंस, पांच जिंदा कारतूस, एक बैग और घटना में प्रयुक्त ई-रिक्शा बरामद किया गया है। मामला 20 अक्टूबर का है, जब कोतवाली अयोध्या क्षेत्र में एक व्यक्ति की लाइसेंसी गन, कारतूस और अन्य सामान चोरी कर लिए गए थे। वादी ने बताया कि वह एलायंस सिक्योरिटी कंपनी में गनमैन के पद पर सिद्धार्थनगर में तैनात है और दीपावली की छुट्टी पर घर आया था। देवकाली बाईपास पर रात में बस से उतरने के बाद वह ई-रिक्शा में सवार हुआ। रास्ते में नशे का फायदा उठाकर रिक्शा चालक और उसके साथी ने उसकी बंदूक, कारतूस, बैग और लाइसेंस चोरी कर लिए और फरार हो गए।

पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू की और मो. जैद पुत्र मो. जाबिद (निवासी बेनीगंज, अयोध्या) तथा संतोष कुमार तिवारी पुत्र स्व. ओम प्रकाश तिवारी (निवासी तुलसीदास घाट, अयोध्या) को गिरफ्तार किया। जांच में पता चला कि संतोष तिवारी पर पहले से भी एक आपराधिक मामला दर्ज है। पुलिस ने SBBL लाइसेंसी गन, दो गन लाइसेंस, पांच जिंदा कारतूस, एक बैग और रिक्शा को कब्जे में लिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments