Monday, August 17, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरज्वैलर्स की दुकान पर लाखों की चोरी

ज्वैलर्स की दुकान पर लाखों की चोरी


अंबेडकर नगर। महरुआ थाना क्षेत्र के मंशापुर में बीती रात चोरों ने एक ज्वैलर्स की दुकान को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई।

जानकारी के अनुसार, रामलखन महेश कुमार ज्वैलर्स की दुकान में चोरों ने पीछे की दीवार तोड़कर भीतर प्रवेश किया और दुकान में रखे सोने-चांदी के आभूषणों समेत नकदी चोरी कर ली। सुबह जब दुकान मालिक पहुंचे तो दुकान की दीवार टूटी हुई मिली और अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा था।

सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक हरेंद्र कुमार, थानाध्यक्ष महरुआ पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि चोरी में शामिल अज्ञात चोरों की पहचान की जा सके। अपर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि, पुलिस टीम आवश्यक दिशा-निर्देश दे दिए गए हैं। शीघ्र ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments