◆ भाजपा महिला मोर्चा ने गद्दोपुर में किया आत्मनिर्भर भारत पर संगोष्ठी का आयोजन
अयोध्या। भाजपा महिला मोर्चा द्वारा महिला महाविद्यालय, गद्दोपुर (गोसाईगंज) में “आत्मनिर्भर भारत” विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश की उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी रहीं। उन्होंने कहा कि “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में महिलाएं हर क्षेत्र में आत्मनिर्भर बन रही हैं। शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा और स्वावलंबन—हर क्षेत्र में महिलाओं की भूमिका अब निर्णायक बन चुकी है।”



