Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरबसखारी में रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम के साथ मनाई गई लौह पुरुष...

बसखारी में रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम के साथ मनाई गई लौह पुरुष सरदार पटेल की जयंती


बसखारी अंबेडकर नगर। देश के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर शुक्रवार को नगर पंचायत बसखारी में ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वर्ष 2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू की गई इस पहल का उद्देश्य राष्ट्र की एकता, अखंडता और भाईचारे को सशक्त बनाना है।

कार्यक्रम का शुभारंभ थानाध्यक्ष सुनील कुमार पांडेय की अध्यक्षता में किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष ओमकार गुप्ता रहे। थाना पुलिस कर्मियों, ब्लॉक तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के कर्मचारियों सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने रन फॉर यूनिटी में भाग लेकर राष्ट्रीय एकता और समरसता का संदेश दिया।

कार्यक्रम के उपरांत नगर पंचायत कार्यालय परिसर में सरदार पटेल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष ओमकार गुप्ता ने सरदार पटेल के जीवन संघर्ष और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनकी जयंती देश की एकता, अखंडता और आत्मनिर्भरता की प्रेरणा देती है।

बैठक में नगर पंचायत क्षेत्र की साफ-सफाई, विकास कार्यों और अतिक्रमण हटाने की योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। अधिकार बहाल होने के बाद अपनी पहली बैठक में अध्यक्ष ओमकार गुप्ता ने अवैध अतिक्रमण और भ्रष्टाचार के विरुद्ध कड़ा रुख अपनाने के संकेत दिए। उन्होंने कहा कि नगर पंचायत क्षेत्र में सरकारी जमीनों पर किए गए अवैध अतिक्रमण किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। शासन और न्यायालय की मंशा के अनुरूप कार्रवाई की जाएगी।

बैठक में अधिशासी अधिकारी संजय कुमार जैसवार, सभासद मोनू निषाद, लालमन रावत, रामजी कनौजिया, सुभाष निषाद, लालजी पासवान, प्रदीप कुमार, मायाराम कन्नौजिया, सूर्यलाल उपाध्याय, ज्योति गुप्ता, मोहम्मद शरीफ, दस्तगीर अहमद सहित नगर पंचायत के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। सभी ने नगर पंचायत अध्यक्ष के साथ मिलकर सरदार पटेल के आदर्शों को आत्मसात करने और राष्ट्र सेवा का संकल्प लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments