Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरभाजपा कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से सुना ‘मन की बात, प्रधानमंत्री के...

भाजपा कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से सुना ‘मन की बात, प्रधानमंत्री के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का लिया संकल्प


जलालपुर अंबेडकर नगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 126वें एपिसोड को लेकर शनिवार को भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला। जलालपुर नगर सहित विभिन्न बूथ केंद्रों पर कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से कार्यक्रम को सुना और प्रधानमंत्री के विचारों से प्रेरित होकर समाज के हर वर्ग तक संदेश पहुंचाने का संकल्प लिया। बूथ नंबर 215 पर ‘मन की बात’ कार्यक्रम के बाद नगर अध्यक्ष संदीप अग्रहरि ने बताया कि प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में देशवासियों को छठ पर्व की शुभकामनाएं दीं और त्योहारों के इस मौसम में ‘आत्मनिर्भर भारत’ की भावना को सशक्त करते हुए स्थानीय उत्पादों को अपनाने की अपील की।

वहीं, बूथ नंबर 213 पर आयोजित कार्यक्रम में पूर्व नगर अध्यक्ष संजीव मिश्र ने कहा कि प्रधानमंत्री ने इस एपिसोड में देश से जुड़े अनेक प्रेरणादायक प्रसंग साझा किए, जो हर नागरिक को समाज और राष्ट्र के प्रति सकारात्मक योगदान देने के लिए प्रेरित करते हैं।

इस अवसर पर विभिन्न बूथों पर पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिनमें पूर्व जिलाध्यक्ष राम प्रकाश यादव, जिला मंत्री चंद्रिका प्रसाद, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष राम किशोर राजभर, वरिष्ठ नेता केशव श्रीवास्तव, पूर्व नगर अध्यक्ष मानिक चंद सोनी, सुरेश गुप्ता, नगर महामंत्री कृष्ण गोपाल गुप्त, विकास निषाद, नगर उपाध्यक्ष शीतल सोनी, अरुण मिश्र, जितेंद्र शिल्पी, दीपचंद सोनी, राधेश्याम शुक्ल, डेविड गोरे, ओ.पी. पांडे, पिछड़ा मोर्चा नगर अध्यक्ष सोनू गौड़, दिलीप यादव, दुर्गेश अग्रहरि और आकाश अग्रहरि सहित अनेक कार्यकर्ता शामिल रहे।

विकास निषाद ने बताया कि प्रधानमंत्री के संदेश ने कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार किया है और राष्ट्र निर्माण के प्रति उनके समर्पण को और मजबूत किया है। कार्यक्रम के समापन पर सभी कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री मोदी के विचारों और संदेशों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments