Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरतेज रफ्तार मिनी ट्रक की चपेट में आने से महिला की मौत

तेज रफ्तार मिनी ट्रक की चपेट में आने से महिला की मौत


◆ देवर के साथ दवा लेकर लौटते समय हुआ हादसा, पुलिस ने चालक को लिया हिरासत में


जलालपुर अंबेडकर नगर। जलालपुर–मालीपुर मार्ग पर बुधवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब महिला अपने देवर के साथ दवा लेकर घर लौट रही थी। अचानक एक तेज रफ्तार मिनी ट्रक ने उन्हें रौंद दिया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

जानकारी के अनुसार, मालती देवी 47 वर्ष पत्नी रामजीत वर्मा, निवासी बेलवारे, दोस्तपुर सुल्तानपुर बुधवार को अपने देवर समरजीत वर्मा के साथ दवा लेने के लिए जलालपुर नगर के एक निजी चिकित्सालय आई थीं। दोनों दवा लेकर घर लौट रहे थे कि तभी विद्युत उपकेंद्र जलालपुर के पास तेज रफ्तार मिनी ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि मालती देवी गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ीं और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। वहीं, उनके साथ चल रहे देवर समरजीत वर्मा बाल-बाल बच गए। सूचना मिलते ही थाना जलालपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने मिनी ट्रक और उसके चालक को हिरासत में ले लिया है। इस संबंध में कोतवाल संतोष कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments