Friday, March 13, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यामुख्यमंत्री और केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण दो दिन अयोध्या में

मुख्यमंत्री और केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण दो दिन अयोध्या में


अयोध्या। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं केंद्रीय वित्त मंत्री  निर्मला सीतारमण का अयोध्या दौरा बुधवार और गुरुवार को प्रस्तावित है। जिला प्रशासन ने दोनों ही गणमान्य अतिथियों के कार्यक्रमों की तैयारियां पूर्ण कर ली हैं।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बुधवार 8 अक्टूबर को दोपहर लगभग 2:50 बजे महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट अयोध्या पहुंचेंगी। एयरपोर्ट से वह होटल रेडिसन जाएंगी और तत्पश्चात बृहस्पति कुंड में आयोजित प्रतिमा अनावरण समारोह में शामिल होंगी। इसी क्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आगमन दोपहर 3 बजे रामकथा पार्क हेलीपैड पर होगा। मुख्यमंत्री पहले हनुमानगढ़ी और श्री रामलला के दर्शनपूजन करेंगे, उसके बाद वित्त मंत्री के साथ बृहस्पति कुंड कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे।

बृहस्पति कुंड में दोनों माननीय नेता प्रमुख दक्षिण भारतीय संतों की मूर्तियों का अनावरण करेंगे। इसके पश्चात वे श्री राम जन्मभूमि परिसर स्थित तीर्थ यात्री सुविधा केंद्र (पीएफसी लॉन) में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम समाप्ति के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ के लिए प्रस्थान करेंगे, जबकि केंद्रीय वित्त मंत्री शाम को सरयू आरती में सम्मिलित होंगी और रात होटल रेडिसन में विश्राम करेंगी।

निर्मला सीतारमण अगले दिन 9 अक्टूबर को प्रातः 6 बजे श्री रामलला की सिंगार आरती में भाग लेंगी, तत्पश्चात श्रीराम जन्मभूमि परिसर के अन्य मंदिरों का दर्शन करेंगी। दोपहर 2:20 बजे वह महर्षि वाल्मीकि एयरपोर्ट से प्रस्थान करेंगी।


अधिकारियों ने किया बृहस्पति कुंड का निरीक्षण


वित्त मंत्री व सीएम योगी के आगमन को लेकर जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे, एसएसपी डॉ गौरव ग्रोवर, मुख्य विकास अधिकारी कृष्ण कुमार सिंह के साथ बृहस्पति कुंड का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने लाइटिंग व्यवस्था, कुंड का पानी, साफ सफाई तथा पत्थरों की फिनिशिंग आदि का निरीक्षण किया। इसी क्रम में अयोध्या सरयू आरती स्थल का भी निरीक्षण किया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी नगर, पुलिस अधीक्षक नगर, उपजिलाधिकारी रुदौली, क्षेत्राधिकारी अयोध्या सहित सम्बंधित कायदायी संस्था के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments