Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यादस हजार के इनामिया बदमाश अरेस्ट

दस हजार के इनामिया बदमाश अरेस्ट


अयोध्या। थाना पूराकलन्दर पुलिस ने दस हजार रुपये के इनामिया वांछित अपराधी रणविजय सिंह उर्फ अंकुर सिंह को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने उसे शनिवार दोपहर सरियावा रानीबाजार पावर हाउस लिंक मार्ग से दबोच लिया।

गिरफ्तार आरोपी रणविजय सिंह पर हत्या, डकैती, धोखाधड़ी, अपहरण, रंगदारी और आईटी एक्ट समेत कई गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था, जिस पर पुलिस ने इनाम घोषित किया था।

पुलिस के अनुसार आरोपी पर दर्ज मुकदमों में हत्या और डकैती जैसे जघन्य अपराध शामिल हैं। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय में पेश किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments