अयोध्या। थाना कोतवाली अयोध्या और स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई में चोरी के मोबाइल से कूटरचित दस्तावेज बनाने वाले अंतरजिला गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार किए गए हैं। इनके कब्जे से 70 चोरी के मोबाइल फोन, विभिन्न कंपनियों की 4 स्मार्ट वॉच, 3 एयर ड्रॉप, नकदी 6,230 रुपये, फर्जी आधार कार्ड, एक कार और अन्य सामान बरामद हुआ है।
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान अभिषेकमणित्रिपाठीपुत्रबिजयकुमारनिवासीदरियापुरथानाछपिया, गोण्डा तथा आकाशवर्मापुत्रअमरेशनिवासीअंधका, थानाजैतपुर, बाराबंकी के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार दोनों लंबे समय से मोबाइल चोरी की वारदातों में लिप्त थे और इनका आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। पुलिस ने बताया कि आरोपितों के खिलाफ थाना कोतवाली अयोध्या में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। बरामद मोबाइल फोन और अन्य सामान की कीमत लाखों रुपये आंकी जा रही है।