Thursday, March 12, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याअवध विश्वविद्यालय में सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान समारोह

अवध विश्वविद्यालय में सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान समारोह


◆ डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन आज भी शिक्षक समाज के लिए आदर्श: कुलपति


अयोध्या। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय में शिक्षक दिवस के अवसर पर अवध विश्वविद्यालय कॉलेज टीचर्स एसोसिएशन (आक्टा) द्वारा भव्य सेवानिवृत्त शिक्षकों के सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालयों के सेवानिवृत्त शिक्षकों के दीर्घ योगदान को याद करते हुए उन्हें सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विश्वविद्यालय के कुलपति कर्नल डॉ. बिजेंद्र सिंह और विशिष्ट अतिथि फुपुक्टा अध्यक्ष प्रो. वीरेंद्र सिंह चौहान व महामंत्री प्रो. प्रदीप सिंह रहे। इस मौके पर वक्ताओं ने शिक्षकों की भूमिका और उनके समाज निर्माण में योगदान पर विचार साझा किए।

कुलपति कर्नल डॉ. बिजेंद्र सिंह ने अपने संबोधन में पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को संपूर्ण शिक्षक समाज का आदर्श बताते हुए कहा कि वे आज भी अपने आदर्शों और शिक्षाओं से सभी को मार्गदर्शन प्रदान करते हैं।

समारोह में आक्टा पदाधिकारी वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. आशुतोष सिंह, महिला उपाध्यक्ष प्रो. आशा गुप्ता, विश्वविद्यालय प्रतिनिधि डॉ. शिव बहादुर तिवारी, डॉ. वेद प्रकाश बेदी, उपाध्यक्ष डॉ. उदल कुमार यादव, डॉ. धनंजय मौर्य, संयुक्त मंत्री डॉ. पूनम शुक्ला व डॉ. अखिलेश पटेल समेत अनेक शिक्षाविद मौजूद रहे।

कार्यक्रम में सभी सेवानिवृत्त शिक्षकों को स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। साथ ही दिवंगत साथियों के परिजनों को 5 लाख रुपये की सहायता राशि और गंभीर बीमारी से जूझ रहे शिक्षकों को भी आर्थिक सहयोग दिया गया।

समारोह का संचालन प्रो. आशुतोष सिंह एवं डॉ. उदल कुमार ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम के अंत में आक्टा अध्यक्ष डॉ. जन्मेजय तिवारी ने कुलपति सहित सभी अतिथियों व शिक्षकों का आभार जताया। इस अवसर पर क्षेत्र के अनेक महाविद्यालयों के शिक्षक, प्राध्यापक और शिक्षाविद बड़ी संख्या में मौजूद रहे और कार्यक्रम को सफल बनाया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments