Wednesday, July 22, 2026
HomeUncategorizedग्राम पंचायतों में बनेगी डिजिटल लाइब्रेरी, प्रथम चरण में 126 गांव शामिल

ग्राम पंचायतों में बनेगी डिजिटल लाइब्रेरी, प्रथम चरण में 126 गांव शामिल


अयोध्या। कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्य विकास अधिकारी कृष्ण कुमार सिंह की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई। बैठक में ग्राम पंचायतों में डिजिटल लाइब्रेरी स्थापित किए जाने को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

जिला पंचायत राज अधिकारी ने बताया कि प्रथम चरण में 126 ग्राम पंचायतों का चयन किया गया है। इसकी सूची जिलाधिकारी की स्वीकृति के बाद निदेशालय पंचायती राज को भेज दी गई है। लाइब्रेरी के लिए एनबीटी (नेशनल बुक ट्रस्ट) से पुस्तकों की खरीद की जाएगी। पुस्तकों के चयन हेतु गठित समिति में मुख्य कोषाधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, बेसिक शिक्षा अधिकारी और जिला सूचना विज्ञान अधिकारी शामिल हैं।

सीडीओ ने निर्देश दिया कि समिति सदस्य प्रस्तावित सूची का गहन अध्ययन करें और यदि अन्य पुस्तकें आवश्यक हों तो उनकी सूची शीघ्र उपलब्ध कराएं। इसके बाद अंतिम सूची तैयार कर एनबीटी को भेजी जाएगी। साथ ही इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के लिए यूपी डेस्को को मांग पत्र भेजने के निर्देश भी दिए गए।

बैठक में यह भी तय हुआ कि चयनित ग्राम पंचायतों के पंचायत भवनों में आवश्यक व्यवस्थाएं, इंटरनेट कनेक्शन और उपलब्ध फर्नीचर का सत्यापन एक पखवाड़े के भीतर पूरा कराया जाएगा।

बैठक में मुख्य कोषाधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी एवं सभी विकास खंडों के एडीओ (पंचायत) मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments