अयोध्या।
मुख्यमंत्री डैशबोर्ड पर जुलाई माह की रैंकिंग के आधार पर अयोध्या मंडल के विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए मंडलायुक्त राजेश कुमार ने कहा कि जिन विभागों की रैंकिंग अपेक्षित स्तर से नीचे है, वे अधिकारी व्यक्तिगत रुचि लेकर योजनाओं की प्रगति में तेजी लाएँ और समयबद्ध सुधार सुनिश्चित करें।
बैठक में विभिन्न विभागों की समीक्षा के दौरान मंडलायुक्त ने दिए प्रमुख निर्देश –
-
कृषि विभाग: उर्वरक आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। अधिकारियों ने बताया कि मंडल में पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध है।
-
स्वास्थ्य विभाग: सीएमओ और सीएमएस यह सुनिश्चित करें कि हर मरीज को स्वच्छ वातावरण और समय पर समुचित इलाज मिले।
-
विद्युत विभाग: ग्रामीण क्षेत्रों में आपूर्ति बढ़ाई जाए, औद्योगिक क्षेत्रों में टीम गठित कर शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता पर हो।
-
लोक निर्माण विभाग: बरसात के दौरान सड़कों का नियमित निरीक्षण कर तुरंत कार्यवाही की जाए।
-
निर्माण कार्य: जो कार्य 90% पूर्ण हैं उन्हें शत-प्रतिशत पूर्ण किया जाए और पूरे हो चुके कार्यों को शीघ्र हस्तगत कराया जाए।


