अंबेडकर नगर। वरिष्ठ पत्रकार अखंड प्रताप सिंह की दादी भांति सिंह (76) के निधन की खबर से पत्रकारिता जगत और उनके गांव में शोक की लहर दौड़ गई। कई दिनों से अस्वस्थ चल रहीं भांति सिंह को गुरुवार को अचानक हृदयगति रुक जाने के कारण परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उनका निधन हो गया।
उनके निधन की सूचना मिलते ही क्षेत्रीय पत्रकारों, जनप्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों की भारी भीड़ शोक संवेदना प्रकट करने के लिए उनके पैतृक आवास पर उमड़ पड़ी। डाड़ी घर से लेकर अंतिम संस्कार स्थल तक लोगों का तांता लगा रहा। शुक्रवार को शहजौरा इल्लिफातगंज घाट पर हजारों नम आंखों के बीच उनका अंतिम संस्कार संपन्न हुआ। मुखाग्नि उनके पुत्र अजय प्रताप सिंह ने दी। शोक संवेदना प्रकट करने वालों में प्रमुख रूप से वरिष्ठ पत्रकार हनुमान सिंह, इंद्रसेन सिंह, दुर्गेश पांडेय, उपज के जिलाध्यक्ष सुभाष चंद्र गुप्ता, कमल अग्रवाल, प्रफुल्ल श्रीवास्तव, लालमणि पांडेय, रितेश पांडेय, हर्षित सिंह, विशाल यादव, अरविंद यादव, डीके सागर, बृजेश उपाध्याय, महेंद्र सिंह, संदीप जायसवाल सहित बड़ी संख्या में पत्रकार, सामाजिक कार्यकर्ता और स्थानीय लोग उपस्थित रहे। परिजनों ने सभी आगंतुकों का आभार प्रकट किया और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।