Thursday, July 23, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्या772 ग्राम पंचायतों में कराया गया है 758 सामुदायिक शौचालयों का निर्माण

772 ग्राम पंचायतों में कराया गया है 758 सामुदायिक शौचालयों का निर्माण

अयोध्या। पेयजल एवं जिला स्वच्छता समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्य विकास अधिकारी कृष्ण कुमार सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण-फेस 2 अन्तर्गत द्वितीय किश्त हेतु बचे हुए 2079 लाभार्थियों को भुगतान हेतु शासन को मांग पत्र प्रेषित किये जाने की समीक्षा करते हुये मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि सत्यापन का कार्य पूर्ण कराते हुये कार्यवाही सुनिश्चित की जाय। ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन के अन्तर्गत अवशेष, विवादित/भूमि अनुपलब्ध आरआरसी केन्द्रों एवं सामुदायिक शौचालयों के निर्माण के सम्बंध में समीक्षा करते हुये पाया कि 772 ग्राम पंचायतों के तहत 695 आरआरसी केन्द्रों एवं कुल 758 सामुदायिक शौचालयों का निर्माण कार्य पूर्ण कराया गया है, जिस पर मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि 59 निर्माणाधीन आरआरसी के कार्य में तेजी लाये तथा 18 स्थानों पर भूमि अनुपलब्ध की सूची उपलब्ध करायें। इसके साथ ही अन्य बिन्दुओं पर भी विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला पंचायती राज अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला सूचना अधिकारी, खण्ड विकास अधिकारी, एडीओ पंचायत सहित समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments