अयोध्या । प्रदेश के वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री केपी मलिक मंगलवार को अयोध्या पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले रामलला के दरबार में दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद लिया। इसके पश्चात सर्किट हाउस परिसर में पौधरोपण कर हरित अयोध्याअभियान को आगे बढ़ाया।
पौधरोपण के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए राज्यमंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में पूरे प्रदेश में वृक्षारोपण को जनआंदोलन का रूप दिया गया है। अब पौधों को स्मृतिचिन्ह के रूप में भेंट किया जा रहा है ताकि आमजन में पर्यावरण के प्रति जुड़ाव और जागरूकता बढ़े।
उन्होंने बताया कि विधायकों से अनुरोध किया गया है कि वे अपनी विधायक निधि का एक प्रतिशत पौधों की सुरक्षा हेतु वनविभागकोट्रीगार्ड के लिए दें। इससे न केवल पौधों की रक्षा सुनिश्चित होगी, बल्कि जनप्रतिनिधियों की सकारात्मक पहचान भी बनेगी।
राज्यमंत्री ने जानकारी दी कि अयोध्यामें ‘हरितअयोध्या‘ अभियान के तहत इस बार जुलाई में जन्मे बच्चों के अभिभावकों को पौधे और प्रमाणपत्र दिए गए हैं। जब ये बच्चे बड़े होंगे, तो उन्हें यह जानकारी होगी कि उनके जन्म के समय पर्यावरण को समर्पित पौध लगाया गया था। इस अवसर पर विभागीय अधिकारी, भाजपा पदाधिकारी मौजूद रहे।