Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यासपा की मासिक बैठक संपन्न, हर वार्ड में चलेगा पोल खोल अभियान

सपा की मासिक बैठक संपन्न, हर वार्ड में चलेगा पोल खोल अभियान


◆ नगर निगम की अनदेखी और भ्रष्टाचार के खिलाफ गरजी समाजवादी पार्टी


◆  चौक मंडी के व्यापारियों को पुनर्वास की मांग, जल्द होगा नगर निगम का घेराव


अयोध्या। समाजवादी पार्टी महानगर कमेटी की मासिक बैठक बुधवार को संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव ने की, जबकि संचालन महासचिव हामिद जाफर मीसम ने किया। पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे ‘पवन’ मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। बैठक की शुरुआत महारानी दुर्गावती के चित्र पर माल्यार्पण से की गई।
बैठक में निर्णय लिया गया कि महानगर कमेटी के संयोजन में शहर के प्रत्येक वार्ड में पीडीए बैठक और नगर निगम के खिलाफ पोल खोल अभियान चलाया जाएगा। साथ ही तय हुआ कि यदि नगर निगम जनसमस्याओं का समाधान नहीं करता तो समाजवादी पार्टी घेराव करेगी।
पूर्व मंत्री पवन ने चौक मंडी में बिना नोटिस दुकानों को तोड़े जाने को गैरकानूनी बताया और कहा कि व्यापारियों को उनकी दुकानें पुनः उपलब्ध कराई जाएं। उन्होंने विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए कार्यकर्ताओं से वोटर लिस्ट पर फोकस करने का आह्वान किया।
महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव ने नगर निगम पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि शहर में नाले चोक हैं, हाउस टैक्स मनमाने ढंग से बढ़ाया गया है और नगर की सुविधाएं न मिलने के बावजूद ग्रामीण इलाकों में टैक्स नोटिस भेजे जा रहे हैं।
मौके पर हामिद जाफर मीसम, उपाध्यक्ष श्रीचंद यादव, प्रदेश सचिव मो हलीम पप्पू, अमृत राजपाल,दान बहादुर सिंह, शावेज़ जाफ़री एडवोकेट, लाल बहादुर शुक्ला, गोविंद यादव,मो सुहैल, फरीद कुरैशी, हाजी असद,अरौनी पासवान, सुनील कुमार रावत, बृज लाल पासी, अजय यादव, डा घनश्याम यादव, अपर्णा जयसवाल, शिवांशु तिवारी शाहबाज लकी,पार्षद विशाल पाल, अखिलेश पांडे, जगत नारायण यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments