Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यातारुन में बाइक की आमने-सामने टक्कर, एक की मौत, तीन घायल

तारुन में बाइक की आमने-सामने टक्कर, एक की मौत, तीन घायल


अयोध्या। तारुन थाना क्षेत्र के नंसा बाजार में रविवार दोपहर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में एक युवक की मौत हो गई, जबकि तीन घायल हो गए। हादसा दोपहर में हुआ, जब रूदऊपुर निवासी प्रवीन यादव, प्रदीप यादव और सुनील यादव तारुन से लौट रहे थे। उनकी बाइक की टक्कर भीटी रियासत निवासी कामेश्वर प्रताप सिंह की बाइक से हो गई। प्रवीन यादव की मौके पर ही मौत हो गई। अन्य घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। थाना अध्यक्ष संदीप त्रिपाठी ने बताया कि शव पोस्टमॉर्टम को भेजा गया है और परिजनों को सूचना दे दी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments