Tuesday, July 21, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरआग से जलकर राख हुआ आशियाना, शादी के गहने-नकदी समेत लाखों की...

आग से जलकर राख हुआ आशियाना, शादी के गहने-नकदी समेत लाखों की संपत्ति खाक


जलालपुर, अंबेडकर नगर। जलालपुर कोतवाली क्षेत्र के जफरपुर गांव में बुधवार भोर करीब तीन बजे करकट नुमा रिहायशी मकान में अचानक आग लगने से भीषण नुकसान हुआ। आग में 50 हजार नकद, बेटी की शादी के लिए रखे लाखों रुपए के जेवरात, 9 कुंतल गेहूं, कपड़े, फर्नीचर, व अन्य घरेलू सामान जलकर राख हो गए। घटना के वक्त घर के मुखिया सूरज उपाध्याय अपने पूरे परिवार के साथ घर में सो रहे थे। आग लगने की जानकारी मिलते ही ग्राम प्रधान दुर्गेश उपाध्याय मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया गया। अग्निशमन विभाग को सूचना दी गई, लेकिन वह मौके पर नहीं पहुंचा। ग्रामीणों की सूझबूझ से आग को फैलने से रोका जा सका, जिससे अन्य घरों को बचा लिया गया। पीड़ित सूरज उपाध्याय ने बताया कि गुरुवार को नतनी की शादी थी, जिसके लिए 50 हजार नगद और गहने जिसमे हार, झुमका, अंगूठी, विदिया आदि रखे गए थे, वे सभी जलकर नष्ट हो गए। इस घटना ने उनके परिवार को आर्थिक और मानसिक रूप से झकझोर दिया है। घटना की सूचना पर क्षेत्रीय लेखपाल ने पहुंचकर मौका मुआयना किया, लेकिन इतनी बड़ी घटना के बाद भी कोई तहसील स्तरीय अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा, जिससे पीड़ित परिवार में आक्रोश और पीड़ा व्याप्त है। ग्राम प्रधान दुर्गेश उपाध्याय ने पीड़ित परिवार को हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments