Tuesday, July 21, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरझाड़ियों की आग में झुलसकर अधेड़ की मौत, पुलिस ने पोस्टमार्टम के...

झाड़ियों की आग में झुलसकर अधेड़ की मौत, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव


जलालपुर, अंबेडकर नगर। जैतपुर थाना क्षेत्र के किशनपुर कबिरहा गांव में बुधवार दोपहर एक दर्दनाक हादसे में 55 वर्षीय अधेड़ की मौत हो गई। गांव निवासी उदयभान मौर्य झाड़ियों में आग लगाकर उसे जला रहे थे, इसी दौरान आग की लपटें उनके कपड़ों में पकड़ गईं। गंभीर रूप से झुलसने के कारण मौके पर ही उनकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची जैतपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की पुष्टि करते हुए जैतपुर थाना अध्यक्ष वंदना अग्रहरि ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया है तथा आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। गांव में इस हृदयविदारक घटना को लेकर शोक की लहर व्याप्त है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments