Friday, March 6, 2026
HomeUncategorizedजिलाधिकारी व सीएमओ ने तीन अस्पतालों का किया निरीक्षण

जिलाधिकारी व सीएमओ ने तीन अस्पतालों का किया निरीक्षण


अयोध्या। जिलाधिकारी निखिल फुंडे व मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. सुशील कुमार बानियान ने सीएचसी मिल्कीपुर, 100 शैय्या चिकित्सालय, कुमारगंज एवं 50 शैय्या चिकित्सालय , देवगांव का निरीक्षण किया।

सीएचसी मिल्कीपुर के निरीक्षण के दौरान साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने को कहा। ओपीडी संचालन, दवाओं की उपलब्धता, आकस्मिक सेवा, प्रसव कक्ष, ऑपरेशन कक्ष, पोस्ट ऑफ कक्ष, 20 बेड कोविड वार्ड, जेएसवाई वार्ड, हीट वेव से बचाव हेतु कोल्ड रूम, कोल्ड चेन प्वाइंट, लैब रूम, नर्स ड्यूटी रूम  आश्रय स्थल के साथ रजिस्ट्रेशन काउंटर एवं आयुष्मान कार्ड के काउंटर पर कार्य कर रहे कर्मचारियों से संबंधित कार्य की जानकारी ली।

100 बेड चिकित्सालय, कुमारगंज का निरीक्षण के दौरान चिकित्सालय अधीक्षक को सामान्य व सिजेरियन प्रसव अधिक से अधिक कराए जाने के लिए निर्देशित किया। 50 शैय्या चिकित्सालय देवगांव अयोध्या में बिजली व्यवस्था दुरुस्त न होने की समस्या अस्पताल के अधीक्षक ने बताया। जिलाधिकारी ने जेई को बिजली की समस्या का शीघ्र हल करने का आदेश दिया।

   निरीक्षण में एसडीएम मिल्कीपुर, डिप्टी सीएमओ डॉ राजेश चौधरी, डीपीएम राम प्रकाश पटेल डीसीपीएम अमित कुमार, डीइआईसी मैनेजर डॉ मो हम्माद , डिस्ट्रिक क्वालिटी कंसल्टेंट डॉ अरविंद सिंह आदि उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments