Thursday, July 30, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याश्रीराम जन्मभूमि में एक और अध्याय, 5 जून को राम दरबार की...

श्रीराम जन्मभूमि में एक और अध्याय, 5 जून को राम दरबार की भव्य प्राण प्रतिष्ठा


◆ गंगा दशहरा पर होगा ऐतिहासिक आयोजन, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रहेंगे मुख्य अतिथि


अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि परिसर एक बार फिर भक्ति और वैदिक अनुष्ठानों की गूंज से गूंजने वाला है। राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने सोमवार को प्रेसवार्ता में बताया कि 5 जून 2025 को राम दरबार सहित आठ मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन किया जाएगा। यह प्रतिष्ठा गंगा दशहरा के दिन अभिजीत मुहूर्त में, सुबह 11:25 से 11:40 बजे के बीच संपन्न होगी।


काशी के विद्वानों की अगुवाई में होगा अनुष्ठान


इस शुभ आयोजन का नेतृत्व काशी के प्रख्यात विद्वान पंडित जयप्रकाश करेंगे, जो 101 वैदिक आचार्यों के साथ मंत्रोच्चार और वैदिक विधियों से प्राण प्रतिष्ठा कराएंगे।


3 जून से शुरू होंगे अनुष्ठान


  • 2 जून, शाम 4:00 बजे: मातृ शक्तियों की जल कलश यात्रा का आयोजन होगा। यह यात्रा सरयू तट के पुराने आरती स्थल से आरंभ होकर हनुमानगढ़ी, दशरथ महल होते हुए राम मंदिर यज्ञ मंडप तक पहुंचेगी।

  • 3 जून: यज्ञ मंडप पूजन और अग्नि स्थापना

  • 4 जून: अधिवास और पालकी यात्रा


मुख्य अतिथि होंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ


5 जून को होने वाले मुख्य आयोजन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। इसके अलावा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS), विश्व हिंदू परिषद, संत समाज, धर्माचार्य और राम मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारी भी समारोह में शिरकत करेंगे।


रामलला की प्रतिष्ठा के बाद एक और ऐतिहासिक क्षण


गौरतलब है कि इससे पहले 22 जनवरी 2024 को रामलला की भव्य प्राण प्रतिष्ठा संपन्न हो चुकी है। अब 5 जून को राम दरबार सहित अन्य सात मूर्तियों की प्रतिष्ठा के साथ श्रीराम जन्मभूमि का धार्मिक स्वरूप और भी दिव्य रूप लेगा।

अयोध्या एक बार फिर इतिहास रचने को तैयार है — जहां आस्था, संस्कृति और सनातन परंपरा का संगम देखने को मिलेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments