Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यासंदिग्ध परिस्थितियों में पंखे से लटका मिला सूबेदार का शव

संदिग्ध परिस्थितियों में पंखे से लटका मिला सूबेदार का शव


अयोध्या। डोगरा रेजिमेंटल सेंटर के कमांडेंट कार्यालय में तैनात सूबेदार का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पंखे से लटका मिला। परिवारी जनों के अनुसार पिछले कुछ समय से वे अवसाद में थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन की।

मृतक सूबेदार विनीश पुत्र माधवा कुरूप, असाउ मोडरकालूर ओझीपोरम केरल के रहने वाले थे। वह कमांडेंट बिग्रेडियर के रंजीव सिंह के पीए की जिम्मेदारी भी सम्हाल रहे थे। सुबह पुलिस को उनके फांसी पर लटके होने की सूचना मिली। जिसके बाद पुलिस की टीमों ने मौके पर पहुंचकर जांच किया।

                   प्रभारी निरीक्षक थाना कैंट अमरेन्द्र बहादुर सिंह ने बताया कि सुबह जब कार्यालय में सफाई कर्मचारी ने उनको नहीं देखा। तो इधर उधर खोजबीन किया। आफिस के नीचे स्थित एक कमरे का दरवाजा हल्का खुला हुआ था। जब उसने झांककर देखा तो वह पंखे से लटके हुए थे। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। उन्होंने बताया कि मृतक की पत्नी के अनुसार सूबेदार विनीश पिछले दो साल से अवसाद में थे। मामले को लेकर पुलिस ने पूछताछ की है। जिसमें बयान रिकार्ड किए गये है। अभी तक की जांच में इस प्रकरण को लेकर किसी का भी दोष सामने नहीं आया है। उन्होंने बताया कि अभी तक कोई शिकायत नही मिली है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments