उन्होंने बताया कि कांवड़ यात्रा व सावन झूला मेले के दौरान एक दिन में लाखो व महीने में करोड़ो श्रद्धालु आते है। जो भी व्यवस्थाएं विभागो के साथ मिलकर की जा रही है, इनका एक ही उद्देश्य है कि जो भी श्रद्धालु यहां आ रहे है। एक अच्छी अनुभूति के साथ वापस लौटे। इस आयोजनों में किसी भी प्रकार का विघ्न न हो तथा हर प्रकार की सुविधा व अवस्थापनाएं समय से पहले पूरी हो। इसके लिए शासन पूरी तरह से कटिबद्ध है। इसकी लगातार मानीटरिंग की जा रही है। जितने आवागमन के लिए मार्ग हो। उनके गड्ढ़े न हो। रास्ते में श्रद्धालुओ के लिए जो कैम्प लगाए जाते है वह एक्सप्रेस वे तथा हाईवे से दूर पर लगाए जाए। ताकि कोई एक्सीडेंट का खतरा न हो। जो भी भण्डारे लगते है वहां साफ सफाई की अच्छी व्यवस्था हो।