Wednesday, July 29, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरबकरी चरा रहे किशोर को ट्रैक्टर ट्राली ने रौंदा, मौत

बकरी चरा रहे किशोर को ट्रैक्टर ट्राली ने रौंदा, मौत


जलालपुर अम्बेडकर नगर। बकरी चरा रहे किशोर को अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्राली ने रौद दिया। जब तक लोग कुछ समझ पाते तब तक ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर ट्रॉली लेकर फरार हो गया। परिजनों व ग्रामीणों के मदद से उसे अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया। घटना मालीपुर थाना के हासिमपुर गांव स्थित मुख्य मार्ग पर बुधवार शाम लगभग चार बजे घटित हुई। हासिमपुर गांव का किशोर अयान पंचायत भवन मुख्य मार्ग के पास सड़क के किनारे बैठकर बकरी चरा रहा था।इसी दौरान जलालपुर कोतवाली के बसिया गांव निवासी शिव पूजन यादव का ट्रैक्टर सुरहूरपुर की तरफ से तीव्र गति से जा रहा था।  अचानक ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित हो कर किशोर के ऊपर चढ़ गया। किशोर चपेट मे आने से गंभीर रूप से घायल हो गया  चालक वाहन लेकर फरार हो गया। आननफानन में परिजन उसे नगपुर अस्पताल ले गए जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। जलालपुर पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ देवेन्द्र कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिलने पर कार्यवाही की जायेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments