Thursday, July 30, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरएक माह पूर्व गायब हुई छात्रा का गांव के निकट तालाब में...

एक माह पूर्व गायब हुई छात्रा का गांव के निकट तालाब में मिला शव


आलापुर अंबेडकर नगर। राजेसुल्तानपुर थाना अंतर्गत एक महीने पूर्व गायब हुई किशोरी का शव घर के बगल में स्थित तालाब में पाया गया। शव मिलने की सूचना पर बड़ी संख्या में लोग वहां जुट गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया।

गौरतलब है कि राजेसुल्तानपुर थाना क्षेत्र के समडीह निवासी 11वीं की छात्रा को बीते 29 दिसंबर को पड़ोस के ही एक युवक पर बहला फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगा था। पीड़ित परिवारीजन अपनी बिटिया को बरामद करने के लिए थाने से लेकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय की चौखट पर नियमित दस्तक दे रहे थे। वहीं पुलिस ने पूर्व में एक युवक को गिरफ्तार कर उसे जेल भेज दिया था।


चोरी की बाइक से हुआ था अपहरण


 राजेसुल्तानपुर थाना क्षेत्र के समडीह गांव से 29 दिसंबर की रात छात्रा को मनचले युवकों ने चोरी की बाइक से भगा ले गए। हालांकि पुलिस ने घटना में प्रयुक्त बाइक को बरामद कर अपने कब्जे में ले लिया था। बताया जाता है कि अतरौलिया थाना क्षेत्र के किसी अनीता नाम की बाइक बीते छह माह पहले चोरी हो गई थी जो इस घटना के दौरान आरोपी के मौसी के घर स्थित चनैता गांव से बरामद हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments