Sunday, September 13, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरदो मोटर साइकिलों की टक्कर में तीन युवक घायल

दो मोटर साइकिलों की टक्कर में तीन युवक घायल


जैतपुर,अंबेडकर नगर। नेवादा कला के निकट रामगढ़ मार्ग के उदयापुर मोड पर मंगलवार की देर रात हुई दो मोटर साइकिल की भिडन्त में एक ही मोटर साइकिल पर सवार गुलशन पुत्र रामअवध,बेचू पुत्र मगरू,गौतम पुत्र राजाराम ग्राम निवासी नेवादा कला थाना जैतपुर देर रात रिस्तेदारी से खाना खकर वापस अपने घर नेवादा कला आ रहे थे कि रास्ते में एक अन्य मोटर साइकिल से जोरदार भिडन्त हो गई,जिससे गुलशन पुत्र रामअवध के सर में गम्भीर चोट लगी और वह लहुलुहान हो गया,और बेचू ,और गौतम को भी गम्भीर चोट लगी,सूचना पर जैतपुर थाना प्रभारी सुनील कुमार ने हमराही पुलिस कर्मियो और ग्रामीणों की सहायता से एम्बुलेंस बुलाकर जलालपुर,नगपुर अस्पताल भेजवाया,जहा से घायलो की गम्भीर हालत के कारण डाक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रिफर कर दिया,वही दूसरी मोटर साइकिल सवार मोटर साइकिल छोडकर फरार हो गया,ग्रामीणों ने गाडी रखवा ली है, जैतपुर प्रभारी ने कहा कि जानकारी मिलने पर तत्काल घटना दुर्घटनास्थल पर पहुचकर घायलो को इलाज के लिये एम्बुलेंस के द्वारा अस्पताल भेजा गया है,तहरीर मिलने पर उचित कारवाही की जाऐगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments