◆ केंद्र व प्रदेश की सरकार महिला सम्मान व स्वाभिमान के लिए समर्पित – सतीश शर्मा
मिल्कीपुर, अयोध्या। मिल्कीपुर में सोमवार को भाजपा महिला मोर्चा के द्वारा नारी शक्ति वंदन सम्मेलन मिल्कीपुर तहसील के खिहारन गांव में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खाद्य एवं रसद मंत्री सतीश शर्मा व विशिष्ट अतिथि अवध क्षेत्र की क्षेत्रीय महामंत्री नीरजा वर्मा रही।



