Wednesday, July 22, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरजमीनी विवाद में अधेड़ ने निकाला तमंचा, पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा...

जमीनी विवाद में अधेड़ ने निकाला तमंचा, पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल


अम्बेडकर नगर। जमीनी विवाद में अधेड़ ने तमंचा निकाल लिया। वहां मौजूद लोगों ने अधेड़ से किसी तरह तमंचे को छीना और इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला इब्राहिमपुर थाना क्षेत्र के मदारपुर गांव का है। जहां जमीन को लेकर ध्रुव कुमार श्रीवस्तव वा राकेश वर्मा के बीच जमीनी विवाद चल रहा था। सोमवार की सुबह उसी को लेकर विवाद शुरु हो गया। इसी बीच ध्रुव कुमार ने अवैध तमंचा निकाल दिया। इसी बीच वहां मौजूद लोगों ने किसी तरीके से उससे तमंचा छीन लिया। राकेश की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया । चर्चा है कि ध्रुव ने फायर भी किया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments