Wednesday, July 22, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यासरयू जल लेकर सैफई रवाना हुए सपा नेता

सरयू जल लेकर सैफई रवाना हुए सपा नेता

अयोध्या। स्व मुलायम सिंह यादव की प्रथम पुण्यतिथि पर सरयू जल लेकर समाजवादी पार्टी के पार्षद व नेता सफई के लिए रवाना हुए। सैफई में मुलायम सिंह यादव की समाधि स्थल पर श्रद्धांजलि इस जल के द्वारा दी जायेगी। सरयू तट पर वैदिक ब्राह्मण के द्वारा मंत्रोचार और पूजन के बाद कलश में जल लेकर सपा नेता रवाना हुए। पूर्व राज्यमंत्री तेजनारायन पाण्डेय पवन का कहना है कि पूर्व रक्षामंत्री स्व मुलायम सिंह यादव की प्रथम पुण्यतिथि पर पार्षद रामभवन यादव, पूर्व पार्षद रामअंजोर यादव, सूर्य प्रकाश पटेल कलश में जल भरकर सैफई के लिए रवाना हुए। नेताजी ने सभी के लिए काम किया। उनके समाधि स्थल पर श्रद्धांजलि देने के साथ अयोध्या की तरफ से श्रद्धासुमन अर्पित किया जायेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments