Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरजनपद के सभी बूथों पर कार्यकताओं ने सुनी प्रधानमंत्री की मन की...

जनपद के सभी बूथों पर कार्यकताओं ने सुनी प्रधानमंत्री की मन की बात


अंबेडकर नगर । प्रत्येक माह होने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की बात कार्यक्रम को जनपद के भाजपाइयों ने संगठन द्वारा निर्धारित बूथों पर बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों के साथ सुना।

          भाजपा जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी ने गोविन्द साहब मण्डल के 147 लखनी पट्टी के पं0 सनमान दत्त पाण्डेय उरेहा देवी स्मा0 बालिका विद्यालय में बूथ अध्यक्ष छांगुर प्रसाद,मनोज निषाद,राम सूरत तिवारी सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ सुनकर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने विश्व गौरव चंद्रयान 3 की सफलता को उत्सव की संज्ञा दे कर इसरो वैज्ञानिकों की कड़ी मेहनत की प्रशंसा किया है।उन्होंने कश्मीर की वादियों में जी – 20 की समिट की बैठक को सफलतम बताते हुए कहा कि कश्मीर में बैठक के बाद सैलानियों की संख्या वहां बढ़ी है।जी 20 समिट के लोगों का देश की विभिन्न भागों में जोर दार स्वागत हुआ है।जिसमें लगभग डेढ़ करोड़ लोग जुड़े।

         लोक सभा प्रवास योजना प्रभारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह टिल्लू ने जीवत मण्डल के बूथ संख्या 48 रुकुंदीनपुर में प्रधामंत्री की बात कार्यक्रम के बाद कहा कि प्रधानमंत्री जी ने खेल और खिलाड़ियों की चर्चा करते हुए विभिन्न खेलों के खिलाड़ी प्रगति,अमलान,प्रियंका सहित अन्य को वर्ड यूनिवर्सिटी के खेलों में 26 पदकों में से 11 गोल्ड मेडल जीतने पर बधाई देते हुए बात भी किया।उन्होंने चंद्रयान की सफलता पर सुंदर कविता भी सुनाकर देश की जनता का मन मोह लिया।

          पूर्व जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा ने अपने बूथ संख्या 14 सुलेमपुर में बूथ अध्यक्ष अशोक कन्नौजिया के साथ प्रधानमंत्री जी के मन की बात कार्यक्रम को लाइव सुनने के बाद कहा कि प्रधानमंत्री जी ने विश्व की प्राचीनतम भाषाओं में एक संस्कृत भाषा की चर्चा कर विश्व संस्कृत दिवस की देश को बधाई देते हुए कहा कि संस्कृत भाषा को वैज्ञानिकता एवम व्याकरण के लिए भी जाना जाता है। संस्कृत से लोग फेलोशिप भी कर रहे हैं।कहा कि संस्कृत की तीन विश्व विद्यालय को केंद्रीय विश्व विद्यालय की मान्यता दी है।

      मन की बात कार्यक्रम के जिला संयोजक दीपक तिवारी ने बताया है कि जनपद के 1565 बूथों पर 16297 लोगों ने मन की बात कार्यक्रम को सुना।जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय के अनुसार मन की कार्यक्रम को मुख्य रूप से विधान परिषद सदस्य डाक्टर हरि ओम पाण्डेय,जिला पंचायत अध्यक्ष श्याम सुंदर वर्मा,पूर्व मंत्री धर्म राज निषाद,चेयर मैन ओमकार गुप्ता,पूर्व जिलाध्यक्ष राम प्रकाश यादव,ज्ञान सागर सिंह,यमुना प्रसाद चतुर्वेदी,शिव नायक वर्मा,रमा शंकर सिंह,जिला उपाध्यक्ष डाक्टर राना रणधीर सिंह,मनोज मिश्र,विमलेंद्र प्रताप सिंह मोनू,रमेश चंद्र गुप्ता,लोक सभा विस्तारक राकेश कुमार गुप्ता,जिला महामंत्री अमरेंद्र कांत सिंह,बाबा राम शब्द यादव,सुरेश कन्नौजिया,दिलीप पटेल देव,जिला मंत्री चंद्रिका प्रसाद,संजय सिंह,विनय पाण्डेय,पंकज वर्मा,शिव पूजन राजभर, सुनील पासवान,डाक्टर संतोष सिंह,नन्द कुमार तिवारी राना, सीता राम सिंह आदि ने सुना।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments